तर्ज़: अगर मुझसे मोहब्बत | Agar mujh se mohabbat
Hey Veena Dharini Maiya Bhajan - Lyrics
हे वीणा धारणी मैया,मेरी नस नस में स्वर भर दो,जगा दो सात स्वर मेरे,माँ इतना तो करम कर दो,
हे विणा धारणी मैया ||
जो छेड़े तार विणा के,मेरी आवाज बन जाए,
तेरा गुणगान करने का,मुझे अंदाज आ जाए,
कभी स्वर ताल ना भूलूँ,माँ इतना तुम रहम कर दो,
हे विणा धारणी मैया ||
तेरी आराधना से माँ,हो पूरी साधना मेरी,
गुरु का नाम लेकर के,माँ करता वंदना तेरी,
जिधर हो माँ चरण तेरे,मेरा ये सर उधर कर दो,
हे विणा धारणी मैया ||
मिले वरदान माँ तेरा,मुझे संगीत आ जाए,
जगा दो स्वर ज्योति माँ,मुझे सब गीत आ जाए,
मुझे सुर ताल ना भूले,वो रहमत की नजर कर दो,
हे विणा धारणी मैया ||
मेरी नस नस में स्वर भर दो।
Hey Veena Dharini Maiya Sarsawati Mata Bhajan Lyrics
