Baba Shri Sain ke Mele me Surjit Singh Dhillon

बाबा श्री सैन वार्षिक सम्मेलन एवं मेले में सुरजीत सिंह ढिल्लों ने शिरकत की। 

Baba Sain Mandir

मनीमाजरा | शिमला-कालका हाईवे स्थित मोटर मार्केट के बाबा श्री सैन भगत जी मंदिर परिसर में मंदिर बाबा श्री सैन सभा द्वारा हर वर्ष की तरह वार्षिक सैन समाज सम्मेलन एवं मेले का आयोजन किया गया। इसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह ढिल्लों ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि खुशवंत पाल सिंह, जो बाबा श्री सैन भगत जी की 20वीं पीढ़ी से हैं, भी उपस्थित रहे। सभा के प्रधान तजिंदर सिंह एवं सदस्यो ने सुरजीत सिंह ढिल्लों और खुशवंत पाल सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गाबा, जिला उपाध्यक्ष शाम सिंह, आरिफ हुसैन, हरीश कुमार, राजबीर भारतीय, अभिजीत सैनी एवं जिंदर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सेन समाज की एकता, सेवा और संस्कृति को समर्पित

आयोजन सामाजिक एकता, सेवा और संस्कारों की प्रेरणा